अल्मोड़ा-डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन जनपद अल्मोड़ा ने फार्मासिस्ट भवन में धूमधाम एवं उत्साह के साथ विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया। कार्यक्रम में जिला महिला एवं बेस चिकित्सालय में प्रातः 9 बजे मरीजों को फल वितरित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता एच एस परिहार जिला फार्मेसी अधिकारी एवं संचालन जिलाध्यक्ष डी के जोशी ने किया।कार्यक्रम के प्रथम सत्र में स्वर्गीय राम उजागर पाण्डेय को याद करते हुए दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम के बौद्धिक सत्र में गोकुल सिंह मेहता एवं गजेंद्र पाठक ने फार्मेसी के उत्थान और जनमानस के स्वास्थ्य में फार्मासिस्ट की भूमिका पर प्रकाश डाला।उन्होंने आम जनमानस को दवाओं के दुरुपयोग एवं शरीर को होने वाले नुकसान के प्रति जागरूकता लाने की आवश्यकता पर जोर दिया।कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हुए जिला फार्मेसी अधिकारी एन सी जोशी तथा मुख्य फार्मेसी अधिकारी जी सी पुजारी को उत्कृष्ट एवं सफल सेवा के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में एस एस राणा, अशोक पांडे, जी सी जोशी, प्रेम चंद्र, रजनीश जोशी, कैलाश पपने,जी.एस. कोरंगा, जे.एल. देवड़ी,जयपाल नयाल, प्रेम प्रकाश,जगत पाल मनवाल,श्याम लाल, कुलदीप सिंह, राजकुमार, एच सी जोशी,आनंद पाटनी, इंदु सेमवाल,ललिता बिष्ट, रूही तबस्सुम,सुभाष चंद्र, विजय सिंह,जी डी जोशी, संजय प्रकाश,पंकज टम्टा, रितेश अधिकारी,मयंक वर्मा, रणजीत यादव,सतीश प्रकाश, हेमचंद्र तिवारी, करन प्रकाश, अर्जुन प्रकाश,मनोज सिंह राणा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *