अल्मोड़ा-नगर निगम की ओर से लाला बाजार वार्ड में लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दो वाटर कूलर लगाए गए हैं।इन वाटर कूलरों का शुभारंभ महापौर अजय वर्मा ने किया।इस दौरान स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों ने नगर निगम की इस पहल का स्वागत किया।
पार्षद कुलदीप मेर ने कहा कि लाला बाजार शहर का प्रमुख बाजार होने के साथ ही यहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक पहुंचते हैं। बाजार में आने वाले लोगों, पर्यटकों एवं स्थानीय व्यापारियों को अब स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।उन्होंने कहा कि गर्मी के दौरान पेयजल की आवश्यकता को देखते हुए वाटर कूलर लोगों के लिए उपयोगी साबित होंगे।महापौर अजय वर्मा ने कहा कि नगर निगम शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराना भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने वाटर कूलरों की नियमित साफ-सफाई एवं रखरखाव सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर मेयर अजय वर्मा,लाला बाजार पार्षद कुलदीप सिंह मेर,पार्षद अर्जुन बिष्ट चीमा,वैभव पांडे,दीपक कुमार,विजय भट्ट,संजय जोशी,नवीन आर्या,विकास कुमार,कैलाश गुरुरानी,अंजू बिष्ट सहित लाला बाजार,बावन सीढ़ी एवं नगर के स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *