अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में दिनांक 17 सितंबर को पुलिस लाइन अल्मोड़ा में निर्माण एवं सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती के शुभ अवसर पर सीओ अल्मोड़ा भावना कैंथोला द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में विधि-विधानपूर्वक भगवान श्री विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। तत्पश्चात शस्त्रों,औजारों एवं मशीनों का भी विधि-विधान से पूजन किया गया।पूजन कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित पुलिस कर्मियों को प्रसाद एवं मिष्ठान वितरित कर विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी गईं।साथ ही जनपद अल्मोड़ा के समस्त थाना/चौकी, फायर स्टेशनों, जिला नियंत्रण कक्ष एवं अन्य शाखाओं में भी भगवान श्री विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात शस्त्रागारों एवं वर्कशॉप में शस्त्रों,औजारों एवं मशीनों का विधि-विधानपूर्वक पूजन किया गया तथा पुलिस कर्मियों को प्रसाद एवं मिष्ठान वितरित कर विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *