अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर रविवार को भाजपा जिला कार्यालय पाताल देवी में जिला कार्यशाला आयोजित की गई। भारी वर्षा के बावजूद जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यशाला में पहुंचे।कार्यशाला का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के सामूहिक गान के साथ हुआ।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष महेश नयाल,कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या,जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट,दर्जा मंत्री कुंदन लटवाल,प्रदेश मंत्री गौरव पांडे,दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल,पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,मेयर अजय वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला तथा पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक उपस्थित रहे।जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े के रूप में सेवा संकल्प अभियान को जिले के सभी मंडलों में व्यापक रूप से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करते हुए सेवा कार्यों को जनता तक पहुंचाएं।जिला महामंत्री एवं अभियान के संयोजक दर्शन रावत ने सेवा पखवाड़े के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा कार्यकर्ताओं के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत विभिन्न सेवा,जन जागरूकता एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा भाव के साथ मनाना संगठन के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़े के माध्यम से कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को साझा करने के साथ ही जनसेवा से जुड़ सकते हैं। उन्होंने भारी वर्षा के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति के लिए उनका आभार व्यक्त किया।जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की इस स्वर्णिम यात्रा और उनके जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़े का उद्देश्य सेवा कार्यों के माध्यम से जनता से सीधा जुड़ाव स्थापित करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभियान को जन-जन तक पहुंचाते हुए भाजपा की रीति-नीति और सेवा भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक ले जाएं।उन्होंने बताया कि पखवाड़े के दौरान ‘आशीर्वाद’, ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा हेतु अभियान’, रंगोली तथा ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।कार्यशाला के दौरान हिंदुस्तान हिमालय बचाओ अभियान के अंतर्गत उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हिमालय प्रतिज्ञा लेते हुए हिमालय और हिमालयी क्षेत्रों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।कार्यशाला का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।बैठक में महिला मोर्चा की किरण पंत,जिलाध्यक्ष पूनम पालीवाल,जिला पदाधिकारी मनोज जोशी, संदीप श्रीवास्तव,कमल बिष्ट,कृपाल बिष्ट,मदन बिष्ट, मनीष कुमार जोशी,सुनील बिष्ट,प्रदीप नगरकोटी,कैलाश गुरुरानी,मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट,नवीन बिष्ट,मंगल सिंह, जगदीश डंगवाल,डी के जोशी,हरीश सिजवाली,गिरीश पांडे,बलवंत नगरकोटी,सुरेंद्र राणा,दीपक बोरा,महामंत्री मनीष सिंह,सुंदर मटियानी, प्रताप सिंह गैड़ा,कृष्णा,जगदीश रावत,युवा मोर्चा के अध्यक्ष पंकज भाकुनी,भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता नमन गुरुरानी, शुभम रौतेला, पार्षद जगमोहन बिष्ट गिरीश पांडे, अभिषेक तिवारी,त्रिलोक राम, वीरेंद्र कुमार,रजा अली,महेंद्र सिंह मेहरा,पंकज बिष्ट,हरीश कनवाल,मनीष कनवाल, मनोज लटवाल,हिमांशु बनौला आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *