





अल्मोड़ा-उत्तराखंड क्रांति दल के जिला कार्यालय अल्मोड़ा में आज जननायक एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रमुख स्तंभ स्वर्गीय विपिन चंद्र त्रिपाठी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई।कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी की अध्यक्षता में किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने स्वर्गीय विपिन त्रिपाठी के व्यक्तित्व,कृतित्व एवं उनके द्वारा देखे गए उत्तराखंड के सपनों को याद करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।दिनेश कुंजवाल ने कहा कि स्वर्गीय विपिन चंद्र त्रिपाठी उत्तराखंड की आत्मा के लिए कार्य करने वाले महान जननेता थे।उन्होंने कहा कि विपिन त्रिपाठी के सपनों का उत्तराखंड बनना अभी बाकी है और उनके विचारों को धरातल पर उतारना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।केंद्रीय मंत्री गिरीश नाथ गोस्वामी ने कहा कि विपिन त्रिपाठी उत्तराखंड क्रांति दल के सच्चे विचारक एवं मार्गदर्शक थे।उनकी दूरदर्शिता अद्भुत थी और वे सदैव पहाड़ की समस्याओं तथा पहाड़ के भविष्य की बात करते थे।जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी ने स्वर्गीय विपिन त्रिपाठी के व्यक्तित्व को एक आदर्श बताते हुए कहा कि उनके विचारों और सपनों का उत्तराखंड आज भी बनाया जाना शेष है।उत्तराखंड क्रांति दल उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा।विनय किरोला ने कहा कि स्वर्गीय विपिन त्रिपाठी उत्तराखंड क्रांति दल के प्रमुख शिल्पकारों में से एक थे।वे केवल एक राजनेता नहीं बल्कि समाजवाद के सच्चे पुरोधा थे।उन्होंने राजनीति को सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं,बल्कि समाज और उत्तराखंड के आम जनमानस की सेवा का माध्यम माना।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को विपिन दा की अमूल्य विरासत के रूप में संजोकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।चंदन सिंह ने कहा कि विपिन दा के सपनों के उत्तराखंड के निर्माण के लिए हम सभी को एकजुट होना होगा।पंकज सिंह ने कहा कि उत्तराखंड वास्तव में विपिन दा के सपनों का उत्तराखंड है और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए हमें निरंतर संघर्ष करना होगा।इस अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल की जिला कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। जिसमें जिला महामंत्री एडवोकेट देवेश जोशी एवं प्रताप सिंह,जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह बिष्ट, केदार सिंह,राकेश भट्ट,मोहन सिंह,जिला संगठन मंत्री बालादत्त जोशी,जीवन सिंह,जिला संयुक्त मंत्री पंकज बिष्ट,जिला कोषाध्यक्ष गोपाल सिंह बनोला,जिला युवा अध्यक्ष रवि नेगी,युवा प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष वंश कनवाल,महिला जिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष देवकी कनवाल,जिला अध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी प्रकोष्ठ बसंत बल्लभ जोशी,आईटी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष तनय देवड़ी को नियुक्त किया गया।नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा शीघ्र ही अन्य पदों पर भी नियुक्ति करने की बात कही गई।इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर उत्तराखंड क्रांति दल को और अधिक मजबूत बनाने तथा स्वर्गीय विपिन चंद्र त्रिपाठी जी के सपनों के अनुरूप उत्तराखंड निर्माण के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।आज के कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारी प्रकोष्ठ के केंद्रीय महामंत्री दीवान बनौला,महानगर अध्यक्ष मोहित साह,केंद्रीय मंत्री गिरीश नाथ गोस्वामी,नगर निगम पार्षद कमला किरौला,दिनेश बिष्ट,पंकज सिंह कपकोटी,राजेंद्र मेलकानी,शोभा रावत,हेमा किरौला,हीरा देवी,भगवती नेगी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान दर्जनों लोगो ने यूकेडी की सदस्यता भी ग्रहण की।
