अल्मोड़ा- रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मनियागर स्थित पंचायत घर में आयोजित राखी मिलन उत्सव में भाई-बहन के स्नेह और सामाजिक सौहार्द की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं के सम्मान में साड़ी वितरण किया गया, जबकि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता ने आयोजन को उत्साहपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री गौरव पांडे ने कहा कि मनियागर की बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाना उनके लिए भावनात्मक और यादगार अवसर है। उन्होंने कहा कि बहनों का स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है तथा ऐसे आयोजन समाज में पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य केवल रक्षाबंधन का पर्व मनाना नहीं, बल्कि क्षेत्र की महिलाओं का सम्मान करना और उनके साथ आत्मीयता का रिश्ता और मजबूत बनाना भी है। राखी मिलन उत्सव में ग्राम प्रधान अंजली टम्टा, बूथ अध्यक्ष दीपक कुमार, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष (जागेश्वर) अजय सुयाल, पूर्व प्रधान राखी देवी, मोहन राम, जोग राम, अमर राम, सुनीता देवी, जीवंती देवी, देवेंद्र कुमार और प्रमोद कुमार सहित क्षेत्र के ग्राम प्रधान, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में गौरव पांडे ने सभी बहनों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *