





सोमेश्वर-भाजपा सोमेश्वर मंडल में बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर महत्वपूर्ण योजना बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी (राज्यमंत्री) श्रीमती गंगा बिष्ट मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।बैठक की अध्यक्षता सोमेश्वर मंडल अध्यक्ष सुंदर सिंह राणा ने की जबकि जिला उपाध्यक्ष एवं सोमेश्वर मंडल प्रभारी संदीप श्रीवास्तव भी बैठक में मौजूद रहे।इस दौरान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने को लेकर अपने सुझाव रखे।बैठक को संबोधित करते हुए गंगा बिष्ट ने कहा कि भाजपा की संगठनात्मक शक्ति उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में निहित है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ पर सक्रिय रहते हुए संगठन को मजबूत करने के साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचानी चाहिए।उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की नींव है। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय,नियमित जनसंपर्क और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देकर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए अभी से बूथ स्तर पर पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया।जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी संदीप श्रीवास्तव ने भी कार्यकर्ताओं को बूथ सशक्तिकरण अभियान के उद्देश्यों एवं संगठनात्मक जिम्मेदारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है और सभी को आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करना होगा।मंडल अध्यक्ष सुंदर सिंह राणा ने कहा कि सोमेश्वर मंडल में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संपर्क एवं बैठकें आयोजित की जा रही हैं।उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पार्टी के कार्यक्रमों को धरातल तक पहुंचाने का आह्वान किया।बैठक में मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारी तथा बूथ स्तर के कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में बूथों की स्थिति, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई।
