




अल्मोड़ा-ग्रामीण समाज कल्याण समिति अल्मोड़ा द्वारा दोसाद जलागम स्वायत्त सहकारिता मासर द्वाराहाट में मासर, छब्बीसा, चिललगांव के ग्रामवासियों तथा ग्राम जलागम समिति के सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में गिरीष चन्द्र पंत जी जिला विकास प्रबन्धक की अध्यक्षता में दोसाद जलागम समिति के क्षमता निर्माण चरण की द्वितीय तिमाही मूल्यांकन के बतौर उपस्थित हुए। सर्वप्रथम गिरीष चन्द्र पंत ने दोसाद जलागम स्वायत्त सहकारिता परियोजना के सदस्य व ग्रामवासियों से परियोजना के कार्यो की प्रगति की समीक्षा की। गिरीष चन्द्र पंत ने क्षमता निर्माण चरण के कार्यकलापों में जैसे- स्टेगर्ड कंटूर ट्रेंच (खन्ती), नेपियर घास, वेजिटेटिव चैक डेम, लूज बोल्डर चैक डेम, रिचार्ज पिट, बर्मी कम्पोस्ट, फलदार वृक्ष, वन पंचायतों में रोपित वृक्षों का कार्यस्थल में जाकर मूल्यांकन किया तथा दोसाद जलागम स्वायत्त सहकारिता के रिकार्ड, लेखा, रख-रखाव की भी जांच की गई।गिरीष चन्द्र पंत ने अपने सम्बोधन में कहा कि नाबार्ड जलागम विकास निधि के अंतर्गत दोसाद नदी को बचाने के लिए यह कार्यक्रम जलसंचय, पर्यावरण संरक्षण, किसानों की आजीविका में संवर्द्धन करने का मुख्य उद्देष्य है। किसानो की आजीविका में संवर्द्धन करने के लिए अदरक, हल्दी का उत्तम गुणवत्तापूर्वक बीज, हाइब्रिड् फलदार वृक्ष वितरण किये गये। वन पंचायत एवं बंजर भूमि में तेज पत्ता, जामुन, बांज, मणिपुरी बांज, क्वैराल, भीमल, उत्तीस, दूब घास, पषुओ के लिए बेहतरीन पौष्टिक हरे चारे के लिए नेपियर घास रोपित किये गये है। ये किसानों के आय के स्त्रोत बढायेगे साथ ही पर्यावरण एवं जल संचय में अपनी अहम भूमिका भी निभायेगें। किसानों को परियोजना के अंतर्गत कृषि उपकरण जैसे दराती, हैंड रैक भी निःषुल्क वितरित किये गये। साथ ही उन्होनें किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के विषय में विस्तृत जानकारी दी तथा सहकारी समितियों के माध्यम से कृषि पषुपालन जैसे बकरी पालन, मुर्गी पालन, गाय, भैस के लिए 1 लाख तक शून्य ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाता हैं एवं किसान क्रेडिट कार्ड सहकारी समिति के माध्यम से बनाकर इस सुविधा का लाभ लिया जा सकता है। उन्होनें संस्था के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि क्षमता निर्माण चरण कार्य माह अगस्त तक पूर्ण करने के बाद परियोजना क्षेत्र के लिए पूर्ण क्रियान्वयन चरण (FIP) ग्राम जलागम समिति व सभी ग्रामवासियों द्वारा प्रस्ताव पारित करके विस्तृत परियोजना रिपोर्ट संस्था तैयार करेगी तभी शेष 11 ग्राम पंचायतों में पूर्ण क्रियान्वयन चरण प्रारम्भ होगा। इस कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष गोपाल सिंह चैहान, अधिषासी निदेषक भूपेन्द्र चैहान, सिविल इंजीनियर ललित सिंह सतवाल, दीप चन्द्र बिष्ट, सरिता किरौला, षिवराज सिंह, ग्राम जलागम समिति अध्यक्ष जीवन सिंह, तथा छब्बीसा चिललगांव मासर के सभी ग्रामवासी उपस्थित रहे।
