अल्मोड़ा-एकल अभियान अल्मोड़ा (कुमाऊँ) द्वारा आज
आईटीबीपी कोसी अल्मोड़ा में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में एकल अभियान की महिला कार्यकर्ताओं एवं आचार्य बहनों ने देश की सुरक्षा में समर्पित आईटीबीपी के जवानों को रक्षा-सूत्र (राखी) बांधकर उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर एकल अभियान की पांचों शिक्षाओं के संबंध में भी जानकारी दी गई और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा,संस्कार एवं सामाजिक जागरूकता के लिए किए जा रहे कार्यों से उपस्थितजनों को अवगत कराया गया।कार्यक्रम के दौरान जवानों और एकल अभियान की बहनों के बीच आत्मीय संवाद भी हुआ। रक्षाबंधन के माध्यम से सैनिकों और समाज के बीच विश्वास,सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति के भाव को और मजबूत करने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में आईटीबीपी के भानु प्रताप सिंह,जग मोहन,मदन सिंह भंडारी,दीपक नग्नयाल एवं आशा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर प्रचारक प्रभाकर,एकल अभियान समिति सदस्य सुमित गुप्ता,कुमाऊँ भाग अभियान प्रमुख एवं अंचल अल्मोड़ा के पालक मोहन भट्ट,कुमाऊँ भाग कार्यालय प्रमुख पिंकी चौहान, कार्यालय सहायक सरिता, अंचल प्रशिक्षण प्रमुख पूजा, संच प्रशिक्षक आरती (हवालबाग),हेमा (स्यालीधार),दामिनी (दौलाघाट) सहित 33 आचार्यगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *