अल्मोड़ा-दिनांक 25 अगस्त को उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा प्रदेश सरकार के जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा को अन्यत्र स्थानांतरित करने के विरोध में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।संगठन के ज़िलाध्यक्ष दिनेश जोशी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में अल्ट्रा साउंड के लिए भी हफ्तों की डेट दी जाती है,जिला अस्पताल को सिफ्ट करने पर स्वस्थ सेवा पूर्ण रूप से चरमरा जाएगी।उत्तराखंड क्रांति दल के नेता विनय किरौला ने कहा कि पीढ़ियों से जिला चिकित्सालय के सहारे अल्मोड़ा में व्यापार चलता है,सरकार बिना सोचे समझे यदि अल्मोड़ा का जिला चिकित्सालय सिफ्ट करती है तो अल्मोड़ा का व्यापार चौपट हो जाएगा एवं व्यापारी सड़क पर आ जाएगा।उन्होंने आगे कहा कि जिला अस्पताल जैसे सरकार के बड़े महकमे का मूल कार्य चिकित्सा सेवा के अतिरिक्त रोजगार-स्वरोजगार पैदा करना भी होता है। लेकिन अस्पताल शिफ्टिंग अल्मोड़ा नगर के व्यापार को बुरी तरह प्रभावित कर देगा।मेडिकल कालेज अल्मोड़ा अभी अपनी बाल्यावस्था में है।कम से कम दस से पंद्रह साल मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा को स्थापित होने में लगगे।सरकार को सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जिला चिकित्सालय को स्तनांतरित करने की नीति को तत्काल वापिस लेना होगा। यूकेडी केंद्रीय मंत्री गिरीश नाथ गोस्वामी ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल सरकार के जिला अस्पताल अल्मोड़ा स्थानांतरित करने की नीति का पूर्ण विरोध करती है।यदि सरकार ने अपना निर्णय वापस नहीं लिया तो यूकेडी बड़ा जनआंदोलन करेगी।प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी,केंद्रीय मंत्री गिरीश नाथ गोस्वामी,केंद्रीय सयुक्त सचिव त्रिलोक लटवाल,यूकेडी नेता विनय किरौला,पूर्व कर्मचारी नेता प्रताप सिंह बिष्ट,सुजीत टम्टा,मोहित साह,अक्षय टम्टा,गणेश मुस्युनी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *