अल्मोड़ा-सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के नवनिर्मित कुलपति आवास का गृहप्रवेश समारोह सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।शुभारंभ पूजन के साथ किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट एवं कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट मुख्य रूप से उपस्थित रहे।गृहप्रवेश पूजन आचार्य प्रमोद कांडपाल ने संपन्न कराया।इस अवसर पर शोध एवं प्रसार निदेशालय के निदेशक प्रो जगत सिंह बिष्ट तथा परीक्षा नियंत्रक प्रो पंकज कुमार शाह भी पूजन में शामिल हुए।समारोह में विश्वविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली,देवेंद्र पोखरिया,विपिन जोशी, हरीश बिष्ट,त्रिलोक सिंह, आनंद सिंह बिष्ट,ईश्वर बिष्ट, आलोक वर्मा,हेमा डसीला, दीवान सिंह,पवन रावल, विनीत कांडपाल,नेहा,गोविंद रावत,दीवान राम,रवि अधिकारी,राकेश साह,पंकज कुमार,प्रेम लटवाल सहित विभिन्न अनुभागों के अधिकारी,प्रशासनिक अधिकारी,कर्मचारी तथा निर्माण कार्य से जुड़ी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार ने नवनिर्मित कुलपति आवास के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे विश्वविद्यालय की आधारभूत संरचना के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।समारोह का समापन सभी के सुख,समृद्धि एवं विश्वविद्यालय की निरंतर प्रगति की कामना के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *