अल्मोड़ा-मुख्यमंत्री उदयीमान छात्रवृत्ति उन्नयन योजना 2026-27 के तहत नगर निगम/नगर पालिका स्तर पर आयोजित द्वितीय चयन प्रक्रिया में मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के 12 खिलाड़ी (छात्र-छात्राएं) उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय अंतिम चरण के ट्रायल के लिए चयनित हुए हैं। जिला स्तरीय अंतिम ट्रायल आगामी 3 अगस्त से आयोजित किए जाएंगे, जिनमें चयनित खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।नगर निगम स्तर की द्वितीय चयन प्रक्रिया का आयोजन 27 एवं 29 जुलाई 2026 को हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम अल्मोड़ा में किया गया।इस दौरान खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता का आकलन 30 मीटर दौड़, फ्लाइंग रन,6×10 मीटर शटल रन,600 मीटर दौड़, ब्रॉड जंप,मेडिसिन बॉल थ्रो तथा फॉरवर्ड बेंड एंड रीच बैट्री टेस्ट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से किया गया।जिला स्तरीय अंतिम ट्रायल के लिए मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा से चयनित खिलाड़ियों में प्रतीक बिष्ट,सांची नेगी,रिद्धयांशी बिष्ट,आंशिक बिष्ट,मयंक सिंह गैड़ा,यश नेगी,शिवम जोशी, वेदांश भंडारी,लक्ष्य मेहता, लतिका जैम्याल,कनक नेगी एवं हृदयंश जोशी शामिल हैं। वहीं कुर्मांचल अकादमी अल्मोड़ा से अवनि बिष्ट का भी चयन हुआ है।इस उपलब्धि पर मानस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मंजू बिष्ट,विद्यालय परिवार, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय के प्रबंधक एवं ताइक्वांडो प्रशिक्षक कमल कुमार बिष्ट पांचवीं डिग्री ब्लैक बेल्ट अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा,योग साधक एवं खेल प्रशिक्षक अनंत बिष्ट, योग शिक्षिका,ब्लैक बेल्ट एवं राष्ट्रीय रेफरी कुमारी दीक्षा कांडपाल,शिक्षक दीपक वर्मा, नगर निगम खेल समन्वयक पंकज टम्टा,ब्लॉक खेल समन्वयक नवीन वर्मा,जिला खेल समन्वयक अल्मोड़ा, शिक्षक भूपाल चिल्वाल, दीपक शाही,यशपाल भट्ट, दिगंबर फुलेरिया,कैलाश मेहरा,पंकज मेर,राजेंद्र सिंह राणा,रैमसे इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य साज सिंह, अल्मोड़ा क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या,जिलाधिकारी अंशुल सिंह,जिला खंड शिक्षा अधिकारी हरीश रौतेला,सुंदर सिंह रौतेला,सुरेश वर्मा, जगदीश गोस्वामी,जीवन सिंह बोरा,राजेश खोलिया,विद्या भंडारी,रीता बिष्ट,निर्मला नैनवाल,हरेन्द्र प्रसाद,प्रकाश मेहता तथा रेहान अंसारी सहित अनेक लोगों ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर कमल कुमार बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री उदयीमान छात्रवृत्ति उन्नयन योजना के अंतर्गत आयोजित बैट्री टेस्ट एवं अन्य शारीरिक दक्षता प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही हैं।इससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा,शारीरिक क्षमता और मानसिक दक्षता प्रदर्शित करने का बेहतर मंच मिलता है।उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत मिलने वाली छात्रवृत्ति एवं सम्मान राशि से खिलाड़ी अपनी डाइट,ट्रैकसूट,खेल सामग्री तथा अन्य आवश्यक खेल संबंधी खर्चों को पूरा कर सकते हैं।उन्होंने इस दूरदर्शी योजना के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा राज्य की खेल मंत्री रेखा आर्या का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे प्रदेश में खेल संस्कृति को नई दिशा मिलेगी और ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा।आने वाले समय में यह योजना उत्तराखंड में खेलों के बेहतर माहौल और उत्कृष्ट खिलाड़ियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *