अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद अल्मोड़ा में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग एवं कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में दिनांक 29 जुलाई को थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दन्या चायखान तिराहे के पास पंकज प्रसाद के कब्जे से 58 पाउच माल्टा देशी मसालेदार शराब,10 वीयर की कैन,20 पव्वे अंग्रेजी अवैध शराब बरामद किया गया।अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना दन्या में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।अभियुक्त का विवरण पंकज प्रसाद उम्र 22 वर्ष पुत्र सुरेश लाल निवासी ग्राम खुरीगाड दुनाड थाना दन्या अल्मोड़ा है।गिरफ्तारी टीम में महिला उपनिरीक्षक प्रीति,हेड कानि पियूष भट्ट म,कानि प्रदीप कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *