

अल्मोड़ा-एनटीडी क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित एनटीडी प्रीमियर लीग 2026 का रोमांचक फाइनल मुकाबला कासर वॉरियर्स और ब्लॉक प्रमुख के मध्य खेला गया। कसार वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 रनों से विजय प्राप्त कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कासर वॉरियर्स ने निर्धारित 10 ओवरों में 84 रन बनाकर 3 विकेट गंवाए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लॉक प्रमुख की टीम 9 ओवरों में 62 रन पर 6 विकेट खोकर सिमट गई और कासर वॉरियर्स ने 22 रनों से यादगार जीत दर्ज की।समापन समारोह के मुख्य अतिथि शेर अली खान रहे। उनके साथ अर्जुन चीमा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजक मंडल को शुभकामनाएँ दीं।प्रतियोगिता का आँखों देखा सीधा प्रसारण एवं सजीव कमेंट्री गिरीश धवन द्वारा की गई,जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट के दौरान अपने प्रभावशाली शब्दों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।फाइनल मुकाबले का संचालन अंपायर राजीव शैली एवं अर्जुन बिष्ट ने निष्पक्ष एवं उत्कृष्ट ढंग से किया।टूर्नामेंट के विजेता कसार वॉरियर्स,उपविजेता ब्लॉक प्रमुख,सर्वाधिक रन संजू मेहता (V2 नितिन कम्युनिकेशन) 253 रन,सर्वाधिक विकेट मनीष कांडपाल (ब्लॉक प्रमुख) 16 विकेट, टूर्नामेंट एम वी पी मनीष कांडपाल (ब्लॉक प्रमुख) रहे।एनटीडी क्रिकेट क्लब ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी खिलाड़ियों,टीम मालिकों, अतिथियों, अंपायरों, कमेंटेटर, दर्शकों, प्रायोजकों तथा आयोजन समिति के सभी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
