

अल्मोड़ा-भारतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सतीश अग्रवाल व प्रदेश महामंत्री संजीव शर्मा की स्तुति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल ने अल्मोड़ा के एडवोकेट रोहित कार्की को भारतीय व्यापार मंडल उत्तराखंड का प्रदेश विधिक सलाहकार मनोनीत किया हैं और आशा व्यक्त की हैं कि वो व्यापारियों के हितों के साथ-साथ संगठन को भी मजबूत करने का कार्य करेंगे।इससे पूर्व रोहित कार्की को वर्ष २०१२ में इंडियन फैडरेशन ऑफ स्मॉल एण्ड मीडियम न्यूज़ पेपर्स नई दिल्ली की उत्तराखंड ईकाई में अल्मोड़ा जनपद के जिला संयोजक का दायित्व सौंपा गया था।इन्हें पूर्व में उत्तरांचल संचेतना समाचार पत्र में संपादकीय रूप व दैनिक इंडिया वार्ता में जिला प्रभारी का दायित्व सौंपा गया हैं।कार्की द्वारा सामाजिक क्षेत्रों के साथ साथ कला,खेलकूदो व स्वास्थ्य के क्षेत्रों में भी अपना योगदान दिया जाता रहा हैं जिनमें उन्हें स्वैच्छिक रक्तदान संघ अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष,अल्मोड़ा बॉडी बिल्डिग व पॉवर लिफ्टिंग के सचिव,जिला योग प्रशिक्षित संगठन के जिलाध्यक्ष पद आदि के प्रमुख हैं।इनके द्वारा उत्तराखंड की प्रतिभाओं को मंच देने के प्रयास के चलते पूर्व से स्टेट लेवल डांस कंपीटीशन का आयोजन भी करवाया जाता रहा हैं।कार्की वर्ष २००३ में शामक डावर इंसिट्यूट मुंबई में भी छात्र रह चुके हैं और वर्ष २०१० में इंडिया गॉट टैलेंट न्यू दिल्ली में भी इनके कलाकारों ने उत्तराखंड के कल्चर की प्रस्तुति कर प्रतिभाग किया था। कार्की के द्वारा वर्ष २००८ में देहरादून में आयोजित राज्य की आठवीं वर्षगाठ कार्यक्रम में बतौर सह निर्देशक और वर्ष २०१० में “स्वर गंगा” महाकुंभ हरिद्वार में “कहे कबीरा” नाटक का सफल निर्देशन भी किया जा चुका हैं और इनके द्वारा निर्देशित डॉक्यूमेंट फ़िल्म को प्रथम कुमाऊंनी फ़िल्म महोत्सव नैनीताल में भी काफ़ी सराहा जा चुका हैं।वर्तमान में कार्की नगर निगम अल्मोड़ा के 19 बमन खोला वार्ड के पार्षद हैं और प्रेस क्लब अल्मोड़ा द्वारा इन्हें कुछ माह पूर्व अपना विधिक सलाहकार भी मनोनीत किया हैं।कार्की के प्रदेश विधिक सलाहकार बनने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल,प्रदेश अध्यक्ष सतीश अग्रवाल,प्रदेश महामंत्री संजीव शर्मा,राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय जनमेजय,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम गोपाल गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वैभव जैन, राष्ट्रीय महामंत्री जेड.आर.रब्बानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला सरोज शर्मा सहित संगठन के सभी सदस्यों ने बधाई व शुभकामनाएं दी।
