

अल्मोड़ा-जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के तत्वावधान में आयोजित जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले देर शाम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए।विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों और अभिभावकों की खूब तालियां बटोरीं।प्रतियोगिता में विजेता रहे खिलाड़ी अब आगामी राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में जनपद अल्मोड़ा का प्रतिनिधित्व करेंगे।प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे।अंडर-11 बॉयज सिंगल्स में नितांत गोपाल रावत ने कार्तिकेय भंडारी को हराकर खिताब जीता।अंडर-11 गर्ल्स सिंगल्स में प्रियांशी गोस्वामी ने कृति कांडपाल को पराजित कर चैंपियनशिप अपने नाम की।अंडर-13 बॉयज सिंगल्स में नैतिक जोशी ने नितांत गोपाल रावत को हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।अंडर-13 गर्ल्स सिंगल्स में प्रियांशी गोस्वामी ने शुभ स्वस्तिका को हराकर खिताब जीता।अंडर-13 बॉयज डबल्स में नैतिक जोशी एवं नितांत गोपाल रावत की जोड़ी ने आयुष कांडपाल व हर्षित पांडेय की जोड़ी को हराया।अंडर-13 गर्ल्स डबल्स में कृति जोशी एवं कनिष्का प्रसाद की जोड़ी विजेता रही।अंडर-15 बॉयज सिंगल्स में यश बिष्ट ने नितांत गोपाल रावत को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की।अंडर-15 गर्ल्स सिंगल्स में अंशिका सिंह ने यशस्वी जोशी को हराकर खिताब जीता।अंडर-15 बॉयज डबल्स में आयुष कांडपाल एवं हर्षित पांडेय की जोड़ी विजेता रही।
अंडर-15 गर्ल्स डबल्स में यशस्वी जोशी एवं शुभ स्वस्तिका की जोड़ी ने अंशिका सिंह एवं संध्या की जोड़ी को हराकर चैंपियनशिप जीती।अंडर-17 बॉयज सिंगल्स में यश बिष्ट ने दिग्गेश गिरी को हराकर खिताब अपने नाम किया।अंडर-17 गर्ल्स सिंगल्स में अंशिका सिंह ने यशस्वी जोशी को पराजित कर चैंपियनशिप जीती।चैंपियनशिप के समापन अवसर पर आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। अंडर-11 एवं अंडर-13 राज्य बैडमिंटन चैंपियनशिप 12 से 16 अक्टूबर 2026 तक हरिद्वार में तथा अंडर-15 एवं अंडर-17 राज्य चैंपियनशिप 12 से 16 सितंबर 2026 तक ऊधम सिंह नगर में आयोजित की जाएगी।फाइनल मुकाबलों के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों और अभिभावकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।विशेषकर नन्हे खिलाड़ियों के शानदार खेल की सभी ने सराहना की।समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तरांचल बैडमिंटन संघ के महासचिव बी.एस. मनकोटी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व उप क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंग्याल उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष सुरेश कर्नाटक, उपाध्यक्ष गोकुल मेहता, सचिव डॉ. संतोष बिष्ट, मीडिया प्रभारी डी.के. जोशी, हिमांशु राज, अरविंद जोशी, टूर्नामेंट रेफरी एवं संयोजक कोच जीवन सिंह बोरा, सह संयोजक सुमित मेहता सहित अनेक पदाधिकारी, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।
