अल्मोड़ा-हिन्दू सेवा समिति के सदस्यों ने मानवता और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए एक अज्ञात लावारिस शव का विधि विधान एवं सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिलने पर समिति के सदस्य तत्काल मौके पर पहुंचे।आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद समिति द्वारा शव के अंतिम संस्कार की समुचित व्यवस्था की गई।समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मानव सेवा ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है।उन्होंने कहा कि किसी भी लावारिस अथवा असहाय व्यक्ति का सम्मानजनक अंतिम संस्कार कराना संस्था अपनी सामाजिक जिम्मेदारी मानती है।समिति अब तक 30 से अधिक लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर चुकी है और भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्यों के लिए दिन-रात तत्पर रहेगी।समिति के सदस्यों ने समाज से अपील करते हुए कहा कि जरूरतमंद,असहाय एवं बेसहारा लोगों की सहायता के लिए सभी को आगे आना चाहिए।उन्होंने कहा कि समाज की सहभागिता से ही मानवता और संवेदनशीलता के मूल्यों को मजबूत किया जा सकता है। हिन्दू सेवा समिति भविष्य में भी मानव सेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी।विश्वनाथ घाट में संपन्न हुए अंतिम संस्कार के दौरान समिति के सदस्य यशवंत पवार,दीपक कुमार,सुशील साह,भैरव गोस्वामी,वैभव पांडे,अश्विन नेगी,हर्ष तिवारी,मान सिंह, नीरज बोरा,चंचल सिंह तथा पुलिस कांस्टेबल सुन्दर बाराकोटी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *