
अल्मोड़ा-विगत वर्षों की भाँति बच्चों में देश के संविधान एवं लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के प्रति जागरूक करने के लिए बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा में आज प्रधानाचार्या गोदावरी चर्तुवेदी के दिशा निर्देशन में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत गोपनीय बेलेट मतदान एवं निष्पक्षता के द्वारा कन्या भारती का गठन किया गया।
कन्या भारती के महत्वपूर्ण प्रधानमंत्री पद पर जिज्ञासा अधिकारी एंव सेनापति पद पर संजना टम्टा,अनुशासन प्रमुख पद पर कृतिका जोशी निर्वाचित हुए।साथ ही विज्ञान विभाग,खेल-कूद विभाग, साज-सज्जा विभाग,बालिका शिक्षा विभाग,भोजन जल विभाग,चिकित्सा विभाग,कंप्यूटर विभाग,पुस्तकालय विभाग,बागवानी विभाग,उत्सव विभाग आदि अन्य विभागों का भी गठन किया गया।कन्या भारती गठन में विभागाचार्या भगवती खोलिया एवं स्मिता जोशी और लता पाण्डेय ने योगदान दिया।इस अवसर पर प्रधानाचार्या गोदावरी चर्तुवेदी ने कन्या भारती के निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए तथा शुभकामनाएँ ज्ञापित करते हुए कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक राष्ट्र भारत के संविधान एवं लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के समझने एवं आत्मसात करने के लिए छात्राओं के प्रति महत्वपूर्ण प्रथम पायदान हैं।उन्होंने छात्राओं के बीच में कन्या भारती चुनाव प्रक्रिया में उत्साह के लिए हर्ष व्यक्त किया।

