अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना/कोतवाली प्रभारियों एवं प्रभारी यातायात को स्कूलों,कॉलेजों, नगरों,कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जन-जागरूकता अभियान संचालित कर कानून, सुरक्षा, साइबर अपराध एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया है।इसी क्रम में दिनांक 23 मई को पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबंस सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा/यातायात बलवंत सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी इंटरसेप्टर सुमित पांडे मय यातायात पुलिस टीम द्वारा स्प्रिंग डेल्स स्कूल धारानौला अल्मोड़ा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान नन्हें स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। बच्चों को यातायात संकेतों का पालन करने,सड़क पार करते समय सतर्क रहने,स्कूल बस रुकने के बाद ही चढ़ने-उतरने,बस की खिड़की से हाथ अथवा सिर बाहर न निकालने,दोपहिया वाहन पर हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने तथा बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन न चलाने के संबंध में जागरूक किया गया।इसके अतिरिक्त बच्चों को प्रेरित किया गया कि वे अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक करें,ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।इस दौरान बाल अपराधों एवं नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में भी जानकारी दी गई तथा बच्चों को अभिभावकों एवं शिक्षकों की सलाह का पालन कर अनुशासित एवं सुरक्षित जीवन अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *