

अल्मोड़ा-सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अल्मोड़ा-मजखाली में शुक्रवार 23 मई 2026 को कांग्रेस पार्टी अल्मोड़ा के सहयोग से बृजलाल हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया।शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमित राणा, गायनी विशेषज्ञ डॉ. प्रियल तिवारी, फिजिशियन डॉ. राजेश चौरासिया, जनरल सर्जन डॉ. अमरेन्द्र कुमार एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. बसवराज हजगे सहित चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार प्रदान किया। इस दौरान मरीजों को निःशुल्क जांच एवं दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में कुल 526 लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
इस अवसर पर डॉ. अजय पाल ने कहा कि मौसम परिवर्तन के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भी विभिन्न प्रकार की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं और युवा वर्ग भी अनेक रोगों की चपेट में आ रहा है। उन्होंने कहा कि नशा आज पहाड़ के लिए गंभीर चिंता का विषय बन चुका है तथा युवा इसकी गिरफ्त में फंसते जा रहे हैं। उन्होंने महिलाओं से समाज से नशे को समाप्त करने के लिए आगे आने की अपील की।
डॉ. अजय पाल ने कहा कि पाल ग्रुप चिकित्सा के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी कार्य कर रहा है तथा जरूरतमंद युवाओं को शिक्षा के लिए सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने लोगों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की।कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र विष्ट, दिनेश पिलख्वाल, शिवराज नयाल, पूरन सिंह अधिकारी, प्रताप सिंह बजेठा, शिव सिंह, कुन्दन सिंह परिहार, मदन लाल, मनोज बर्मा, बहादुर मेहता, रमेश भाकुनी, किशोर नयाल, जिला पंचायत सदस्य संतोष आर्या, उमेश अधिकारी, ललित मेहता, देवेन्द्र विष्ट, गौरव अधिकारी, किशोर अधिकारी, पान सिंह विष्ट, पंकज पाठक, पवन मेहरा, महेश नेगी, गीतेश नगरकोटी, रंजीत नयाल, कमला आर्या, संदीप जंगपांगी, देव सिंह कनवाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

