अल्मोड़ा-सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन में आगामी 27 मई 2026 को प्रशासनिक भवन और कुलपति आवास का लोकर्पण होना है।इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूर्व की तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट,अल्मोड़ा जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया।इस अवसर पर सीडीओ रामजी शरण शर्मा,एसडीएम संजय कुमार एवं कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट उपस्थित रहेनिरीक्षण के दौरान प्रशासनिक भवन का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए चर्चा की गई ।मौके पर जिलाधिकारी द्वारा निर्माण कार्य में लगे अधिकारियों को लिफ्ट व्यवस्था,भवन के सौंदर्यीकरण एवं कार्यक्रम हेतु व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने प्रशासनिक भवन में मूल्यांकन कक्ष के सीटिंग प्लान,मीटिंग हॉल की व्यवस्था,साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए।निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य कर रहे ब्रिडकुल के अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया।इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी लियाकत अली, मीडिया प्रभारी डॉ ललित जोशी,जेई कमलेश नेगी एवं ब्रिडकुल से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *