अल्मोड़ा-पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश के विकास, सूचना क्रांति और युवाओं को सशक्त बनाने में उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव को मजबूत करने का कार्य किया। उन्होंने देश में कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति की शुरुआत कर भारत को नई दिशा देने का काम किया।आज देश जिस डिजिटल युग में आगे बढ़ रहा है, उसकी आधारशिला राजीव गांधी ने ही रखी थी।उन्होंने कहा कि राजीव गांधी सदैव युवाओं, किसानों, गरीबों और आम जनता की आवाज बने रहे। पंचायतों को मजबूत करने तथा लोकतंत्र को गांव-गांव तक पहुंचाने में उनका योगदान अविस्मरणीय है।जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उनके आदर्शों और विचारों पर चलकर देश में सामाजिक न्याय, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करती रहेगी। इस दौरान कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, मअल्मोड़ा अर्बन बैंक के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह बगड़वाल,जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव,आनंद बिष्ट, बी.के. पांडे,जया जोशी,सलीम अख्तर,ब्लॉक अध्यक्ष महिपाल प्रसाद,मयंक बिष्ट,परितोष जोशी,पार्षद विकास कुमार, गोविंद लाल,दीक्षा सुयाल, गौरव जोशी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इसके साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोमेश्वर द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोमेश्वर के अध्यक्ष राजू भट्ट ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने सूचना क्रांति,कंप्यूटर और दूरसंचार के क्षेत्र में देश को नई दिशा देने का कार्य किया। पंचायतों को मजबूत बनाने और युवाओं को आगे बढ़ाने में उनकी दूरदर्शिता आज भी प्रेरणादायी है।कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य डीगरा कुन्दन भण्डारी, ब्लॉक संरक्षक लक्ष्मण मेहरा, ब्लॉक महामंत्री रंजीत नयाल, प्रकाश खाती, सुरेश बोरा, राजेन्द्र बोरा, पुष्पा आर्या, भुवन तिवारी, सुरेश राम, विजय सीजारी, कैलाश कुमार, अमित कुमार, बहादुर सिंह दोसाद, ठाकुर सिंह सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *