
अल्मोड़ा- सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में दीक्षान्त समारोह को लेकर एक पत्रकार वार्ता आयोजित हुई।जिसमें दीक्षान्त समारोह के आयोजन की तिथि एवं दीक्षान्त से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियो को साझा किया गया।विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने पत्रकार वार्ता में कहा कि महामहिम कुलाधिपति की स्वीकृति एवं निर्देशों के अनुपालन में आगामी 18 जून 2026 को विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षान्त समारोह का आयोजन किया जाएगा।कुुलपति प्रो बिष्ट ने संबोधित करते हुए कहा कि महामहिम कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षान्त समारोह में अल्मोड़ा की संस्कृति, लोककला,इतिहास,पुरातत्व, आध्यात्म आदि की झलक दिखाने के लिए निर्देशित किया है।जिससे कि सभी अपनी धरोहरों से जुड़ें और गर्व का अनुभव कर सकें।कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षान्त समारोह से जुड़े सभी क्रिया-कलापों में महामहिम के निर्देशों के तहत अल्मोड़ा एवं लोकसंस्कृति,कला,इतिहास, पर्यावरण आदि की झलक दिखाई देगी।दीक्षान्त समारोह के आयोजन को लेकर सभी कमेटियां अपनी तैयारियां कर रही हैं।समितियों से जुड़े हुए अधिकारियों/सदस्यों की बैठक आयोजन भी बैठक आयोजन भी शीघ्र किया जाएगा।उन्होंने आगे कहा कि यह विश्वविद्यालय विद्यार्थियों, शिक्षकों,कर्मचारियों से ही नहीं वरन इस विश्वविद्यालय की परिधि क्षेत्र से जुड़े हुए जनमानस से भी जुड़ा हुआ है।हम इस विश्वविद्यालय को शोध एवं शिक्षा एवं अकादेमिक रूप से उत्कृष्ट बनाने का प्रयास कर रहे हैं।वार्ता के दौरान सोबन सिंह जीना परिसर के शिक्षा संकाय के समीप स्थित मुख्य ऑडिटोरियम का नाम स्वामी विवेकानन्द के नाम से रखने की घोषणा की गई है।अब विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षान्त समारोह का आयोजन सोबन सिंह जीना परिसर के स्वामी विवेकानन्द सभागार में आयोजित होगा।पत्रकार वार्ता से पूर्व विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट ने विधिवत कार्यक्रम की रूपरेखा रखी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी,परीक्षा नियंत्रक प्रो पंकज कुमार शाह,डीन अकेडेमिक प्रो अनिल कुमार यादव,क्रीड़ा अधिकारी लियाकत अली,चंद्रप्रकाश फुलोरिया,विपिन जोशी, मदेवेंद्र सिंह पोखरिया, ममीडिया प्रभारी डॉ ललित चंद्र जोशी, छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल,छात्र प्रतिनिधि रोहित कुमल्टा,आशीष जोशी,ईश्वर सिंह आदि उपस्थित रहे।

