अल्मोड़ा – उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी के आकस्मिक निधन पर दर्जा राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने दुख व्यक्त किया दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि खंडूरी जी ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी,अनुशासन और कर्तव्यपरायणता के जो ऊंचे मानक स्थापित किए, वे विरले ही देखने को मिलते हैं। उत्तराखंड के विकास और प्रशासनिक सुधारों में उनका योगदान अतुलनीय है।
इस दुख की घड़ी में हमारी गहरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को संबल प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *