देहरादून-विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने लोकभवन में उत्तराखंड के राज्यपाल एवं कुलाधिपति लै जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से मुलाकात कर विश्वविद्यालय में शोध,अकादेमिक एवं शिक्षण गतिविधियों के साथ विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर जानकारी दी।इसके साथ ही विश्वविद्यालय में आगामी सत्रों में बीएससी फॉरेंसिक साइंस, एमएससी फॉरेंसिक साइंस्, पीजी डिप्लोमा इन साइबर सिक्योरिटी,एम.एससी. साइबर सिक्योरिटी,प्रोफेशनल डिप्लोमा इन क्लिनिकल साइकोलॉजी, पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा इन क्रिमिनोलॉजी एंड फॉरेंसिक साइंस,बीए ऑनर्स टूरिज्म, एम.बीए टूरिज्म,एमबीए टूरिज्म,सर्टिफिकेट कोर्स इन स्वामी विवेकानंद फिलासफी, सर्टिफिकेट कोर्स इन योग एंड मेडिटेशन, सर्टिफिकेट कोर्स इन पर्सनैलिटी एंड स्किल डेवलपमेंट, पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा इन पर्सनैलिटी एंड स्किल डेवलपमेंट, सर्टिफिकेट कोर्स इन फोटोग्राफी, पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन सिनेमैटोग्राफी जैसे रोजगारपरक कोर्सों के संचालन की भी जानकारी दी।इस मुलाकात के दौरान सैन्य संरचना,सुरक्षा,विश्वविद्यालय के द्वारा विभिन्न संस्थानों के साथ हुए एम ओ यू,विश्वविद्यालय में प्राध्यापकों की नियुक्ति की प्रक्रिया को लेकर भी विस्तार से जानकारी दी।कुलाधिपति द्वारा उपरोक्त कार्यों को लेकर कुलपति प्रो. बिष्ट की सराहना की और विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर शुभकामनाएं दी।साथ ही उन्होंने चित्रकला विभाग के विद्यार्थियों के कार्यों की सराहना की।उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के प्रस्तावित प्रथम दीक्षांत समारोह के आयोजन अवसर महामहिम के निर्देशों पर लिखी पत्रकारिता संभावनाएं,भविष्य एवं चुनौतियां पुस्तक का लोकार्पण भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *