अल्मोड़ा-डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन अल्मोड़ा का नवम द्विवार्षिक अधिवेशन 17 मई को फार्मेसी भवन अल्मोड़ा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरविंद पांगती मौजूद रहे।डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा का नवम द्विवार्षिक अधिवेशन 17 मई को संघ भवन में प्रथम सत्र में दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ।अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी द्वारा विधायक निधि से जारी आठ लाख से निर्मित प्रथम तल की छत के शिलापट्ट का अनावरण कर भवन संघ को समर्पित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष डीके जोशी एवं संचालन मंत्री रजनीश जोशी ने किया।अधिवेशन के द्वितीय सत्र में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन जनपद अल्मोड़ा की निर्विरोध कार्यकारिणी का गठन किया गया।जनपद अल्मोड़ा के सदस्यों ने पूर्व कार्यकारिणी पर विश्वास व्यक्त करते हुए डी के जोशी को जनपद अध्यक्ष एवं रजनीश जोशी को जनपद मंत्री तीसरी बार निर्विरोध मनोनीत किया। इसके अलावा शेष पदाधिकारियो को भी निर्विरोध मनोनीत किया गया।जनपद अध्यक्ष डी के जोशी एवं मंत्री रजनीश जोशी ने सभी अतिथि गणों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सुधा कुकरेती, प्रदेश महामंत्री सतीश पांडे, पूर्व प्रांतीय महामंत्री सी एस मेहरा, मंडलीय अध्यक्ष गजेंद्र पाठक,मंडलीय सचिव प्रेम शंकर सिंह, मंडलीय कोषाध्यक्ष दिगंबर रावत, जनपद अध्यक्ष डी के जोशी, जनपद मंत्री रजनीश जोशी, जनपद कोषाध्यक्ष कैलाश चंद्र पपने, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जे पी एस मनराल, उपाध्यक्ष गोपाल सिंह, संयुक्त मंत्री ललित नेगी, संप्रेक्षक माया पांडे, प्रांतीय उपाध्यक्ष डी पी जोशी, पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष गोकुल मेहता, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष जी एस कोरंगा, आनंद पाटनी, आर पी भट्ट, पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री टी आर रौथाग़, हीरा सिंह परिहार, पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के सचिव धीरेन्द्र पाठक, अध्यक्ष मनोज जोशी, नवीन चंद्र जोशी, पूनम अधिकारी, महेश पुजारी, कैलाश जोशी, दीपा जोशी, प्रभा कबडवाल, तारा सिंह, जितेंद्र देवड़ी, श्याम लाल, संजय प्रकाश, बी सी वर्मा, गणेश पंत, जयपाल सिंह नयाल, गणेश बुधोडी, राजकुमार, आनंद बल्लभ, जगदीश चंद्र, चंपा आर्य, नेहा बिष्ट, मीना नेगी, मनीषा हरबोला, पूरन सिंह नेगी, के एस अधिकारी, योगेश गोस्वामी, एच सी जोशी, ए पी सतवाल, शिवचरण, अर्चना मिश्रा, अनूप सिंह पूरन पवार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *