अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपदभर में ऑपरेशन प्रहार के तहत बाहरी मजदूरों,किरायेदारों,फड़-फेरी लगाने वालों एवं घरेलू नौकरों के सत्यापन हेतु विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है।इसी क्रम में दिनांक 17 मई को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन एवं सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में चौकी प्रभारी धारानौला आनन्द बल्लभ कश्मीरा एवं पुलिस टीम द्वारा धारानौला क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान बिना पुलिस सत्यापन के मजदूर रखने वाले 1 ठेकेदार अनुज प्रताप सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी राजीव कॉलोनी सुभाषनगर उ0प्र0 के विरुद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए ₹10,000/- का नगद चालान किया गया। वहीं क्षेत्र में बिना सत्यापन के रह रहे 12 बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध भी पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई तथा सभी का मौके पर पुलिस सत्यापन कराया गया।पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र के लोगों को जागरूक करते हुए अपने किरायेदारों, मजदूरों एवं घरेलू सहायकों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराने की अपील की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि बिना सत्यापन किसी भी बाहरी व्यक्ति को आश्रय देने अथवा कार्य पर रखने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *