सोमेश्वर-पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ती कीमतों,बढ़ती महंगाई और नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजू भट्ट की अध्यक्षता में किया गया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है।पेट्रोल,डीजल और रसोई गैस की कीमतों में हो रही वृद्धि से हर वर्ग परेशान है।वहीं नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक की घटनाओं ने युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है, जिससे सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।कार्यकर्ताओं ने सरकार से पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में तत्काल कमी करने तथा नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता और युवाओं के हितों के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।प्रदर्शन के दौरान जिला पंचायत सदस्य संतोष कुमार गोविंद बाल्टियाल,यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष भुवन दोसाद,उपाध्यक्ष रणजीत नयाल,प्रकाश खाती,हीरा मेहरा, लक्ष्मण मेहरा,न्याय पंचायत अध्यक्ष चनौदा श्याम सिंह दोसाद,हरीश आगरी,भीम सिंह आलमिया,राहुल आर्या, नारायण राम,ग्राम प्रधान माला कैलाश कुमार,प्रताप जलाल, अमित कुमार सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *