अल्मोड़ा-पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अल्मोड़ा, सोमेश्वर,ताकुला और हवालबाग में जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दोपहिया वाहनों को धक्का लगाकर बढ़ी हुई पेट्रोल-डीजल कीमतों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आम जनता महंगाई की मार झेलने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों से गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग की कमर टूट चुकी है।उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर जनता बेरोजगारी और आर्थिक संकट से जूझ रही है, वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार टैक्स बढ़ाकर लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है। कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की आवाज उठाती रही है और आगे भी बढ़ती महंगाई के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी।
जिलाध्यक्ष भोज ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में कमी नहीं की गई तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर और बड़ा आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी,महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट,सेवा दल जिलाध्यक्ष दिनेश नेगी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शोभा जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, दीप डांगी, अख्तर हुसैन, आनंद बिष्ट, गीता मेहरा, दीपा शाह, किरण आर्य, तारा तिवारी, भैरव गोस्वामी, दिनेश पिलखवाल, निर्मल रावत, केवल सती, गोविंद मेहरा, नरेश बारकोटी, जगदीश पांडे, संजय दुर्गापाल, शरद शाह, दीपेश कांडपाल, पार्षद दीपक कुमार, मुकेश कुमार, मयंक बिष्ट, पंकज पाठक, रितिक नयाल और परितोष जोशी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


