अल्मोड़ा-बियरशिबा विद्यालय में मेधावी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।विद्यालय की छात्रा ज्योत्स्ना त्रिपाठी ने कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग में 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अल्मोड़ा नगर में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। छात्रा की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है।इसी क्रम में विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन मनोरमा आर्या ने प्रभावी ढंग से किया।समारोह में जया जोशी,शिवेश शाह, सुधांशु सेलाकोटी,निकिता, प्रीयांशु बिष्ट, आराध्य बिष्ट, आध्या, अश्विन एवं दिव्या रावत सहित अन्य मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यार्थियों की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले अभिभावकों को भी विशेष उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा अपने लक्ष्यों की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित करते हैं।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव तिलक राज तलवार, प्रबंधक श्रीमती निरुपमा तलवार, अध्यक्ष निरुपेंद्र तलवार, मुस्कान तलवार, विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती दीपिका विल्सन, उपप्रधानाचार्य हरीश काण्डपाल एवं समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *