अल्मोड़ा-चन्द्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत जनसुविधा,यातायात व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान लगातार चलाया जा रहा है।इसी क्रम में दिनांक 13 मई को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन व सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में चौकी प्रभारी धारानौला आनंद बल्लभ कश्मीरा द्वारा पुलिस टीम के साथ धारानौला क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।चेकिंग के दौरान दीवान बोरा निवासी मकेड़ी धारानौला द्वारा मकेड़ी धारानौला में बोरा आटो मोबाइल के नाम से संचालित सर्विस सेण्टर खोलकर सड़क पर गाड़ी लगाकर यातायात बाधित किया जा रहा था।मौके पर ही सम्बन्धित के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही करते हुए दस हजार रुपये का चालान किया गया।साथ ही भविष्य में इस प्रकार सड़क पर अतिक्रमण कर यातायात बाधित न करने की सख्त हिदायत दी गई।इसके अतिरिक्त चेकिंग अभियान के तहत रेट्रो साइलेंसर,बिना नम्बर प्लेट वाहन चलाना,यातायात नियमों का उल्लघंन व नो पार्किंग में वाहन खड़ी करने पर कुल 25 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी।
