अल्मोड़ा-उत्तराखण्ड राज्य में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने हेतु पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा जनपद अल्मोड़ा में 2 बुलेट मोटर साइकिल आवंटित की गयी है।दिनांक 13 मई को चन्द्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक यातायात बलवन्त सिंह रावत द्वारा पुलिस लाइन अल्मोड़ा से उक्त दोनों बुलेट मोटर साइकिलों को हरी झंडी दिखाकर नगर क्षेत्र अल्मोड़ा में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाने हेतु रवाना किया गया।इन वाहनों के माध्यम से यातायात पुलिस की नगर क्षेत्र में त्वरित पहुंच सुनिश्चित होगीं, जिससे यातायात प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा तथा यातायात नियमों का बेहतर ढंग से अनुपालन कराया जा सकेगा।इससे आमजन को सुगम एवं व्यवस्थित यातायात सुविधा का लाभ मिलेगा।इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन रमेश चंद्र,प्रभारी निरीक्षक यातायात हयात सिंह,प्रभारी इन्टरसेप्टर अल्मोड़ा सुमित पाण्डे सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

