अल्मोड़ा-आज चौहानपाटा अल्मोड़ा में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूनम पालीवाल के नेतृत्व में महिला मोर्चा अल्मोड़ा द्वारा कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं पर ग़लत मानसिकता एवं षड्यंत्रकारी राजनीति का आरोप लगाते हुए विरोध स्वरूप पुतला दहन कर कड़ा रोष व्यक्त किया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने आज अल्मोड़ा में चम्पावत प्रकरण को लेकर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर प्रदेश सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाया।प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कांग्रेस पार्टी संवेदनशील मामलों को राजनीतिक रंग देकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह गंभीर है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, लेकिन कांग्रेस इस मामले में राजनीति कर रही है।कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया और कहा कि भाजपा सरकार कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून अपना काम कर रहा है।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष किरण पंत, कविता साह,पारू उप्रेती, कमला तिवारी,दिव्या जोशी, ममता साह,चित्रा उपाध्याय, ममता,राधा आर्य,हेमा काण्डपाल,जगत तिवारी, अमित साह मोनू,नीरज सांगा, अभिषेक जोशी,चंद्रशेखर,पारस,अभिषेक तिवारी सहित भाजपा महिला मोर्चा की कई पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं स्थानीय भाजपा नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *