अल्मोड़ा-अल्मोड़ा में गोल्ज्यू संदेश यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई है।शनिवार को आयोजन समिति की ओर से यात्रा को लेकर पोस्टर जारी किया गया।वहीं अल्मोड़ा में यात्रा का आगामी चार मई को भव्य स्वागत किया जाएगा। शनिवार को गोल्ज्यू संदेश यात्रा को लेकर आयोजन समिति की ओर से प्रेस वार्ता की गई।इस दौरान समिति के मनोज सनवाल ने बताया कि 19 अप्रैल से चार मई तक मनाई जा रही है।उन्होंने बताया कि यात्रा चार मई को अल्मोड़ा में पहुंचेगी। यात्रा चितई गोलू मंदिर से शुरू होकर पलटन बाजार स्थित सिद्ध नौला पहुंचेगी।जहां यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। बताया कि यहां से यात्रा मुख्य बाजार होते हुए मां नंदादेवी मंदिर पहुंचेगी।जिसके बाद शाम को यात्रा गैराड़ मंदिर को निकलेगी।उन्होंने बताया कि यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।यहां मेयर अजय वर्मा,मनोज सनवाल, हरीश कनवाल,सुरेश कांडपाल, विक्रम सिंह बिष्ट,अर्जुन बिष्ट, अनूप साह,अमित साह मोनू, भास्कर कांडपाल,राधा तिवारी आदि मौजूद रहे।
