अल्मोड़ा-शहर के सेलाखोला वार्ड में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष गश्त अभियान चलाया गया।इस दौरान वार्ड की पार्षद वंदना वर्मा भी मौके पर मौजूद रहीं और स्थानीय समस्याओं से पुलिस को अवगत कराया।एसएसआई रमेश बोरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वार्ड की विभिन्न गलियों में पैदल निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन स्थानों पर विशेष ध्यान दिया गया जहां नशेड़ियों के बैठने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी।पुलिस ने ऐसे स्थानों को चिन्हित किया।पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए नियमित गश्त जारी रहेगी।साथ ही स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की गई ताकि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना समय रहते पुलिस तक पहुंच सके।
पार्षद ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के निरीक्षण और गश्त से क्षेत्र में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगेगी।प्रशासन ने यह भी संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में ऐसे अभियान और तेज किए जाएंगे ताकि शहर में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *