अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान 2026 के अंतर्गत आज भाजपा कार्यालय पातालदेवी अल्मोड़ा में एक भव्य जिला स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने अध्यक्षीय संबोधन में सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।कार्यक्रम में सह प्रभारी दीपिका बोहरा ने अपने संबोधन में कहा कि जब भी सामाजिक न्याय की बात आती है तो डॉ. भीमराव अंबेडकर का नाम सबसे पहले लिया जाता है। उन्होंने अपने जीवन में अनेक संघर्षों और कटु अनुभवों को आत्मसात करते हुए समाज को समानता का मार्ग दिखाया। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए 33% आरक्षण के ऐतिहासिक निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।जिला मंत्री रेखा आर्य ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन करते हुए उसके मूल सिद्धांतो सामाजिक,आर्थिक एवं राजनीतिक समानता पर प्रकाश डाला।पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भोर्याल ने अपने विस्तृत उद्बोधन में कहा कि डॉ अंबेडकर एक महान समाज सुधारक,दूरदर्शी नेता एवं संविधान निर्माता थे जिन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को समान अवसर दिलाने का कार्य किया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश में डॉ अंबेडकर के सपनों को साकार करने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है चाहे वह प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना,हर घर बिजली-पानी, गरीबों को खाद्यान्न वितरण या सामाजिक सुरक्षा योजनाएं हों।
कार्यक्रम के संयोजक नरेंद्र आगरी ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ अंबेडकर के विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर सामाजिक समरसता, समानता और संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाएं।साथ ही उन्होंने संगठन को मजबूत करने और अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता की अपील की।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।इस अवसर पर मंचासीन गणमान्य व्यक्तियों में बलवंत सिंह भोर्याल,दीपिका बोहरा,जिलाध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान,मेयर अजय वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष किरण पंत,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम पालीवाल,पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक,संदीप श्रीवास्तव, हरीश कनवाल,धर्मेंद्र बिष्ट, राजीव गुरुरानी,मनोज जोशी, मनीष जोशी,जगदीश नगरकोटी,सौरभ वर्मा,सुनील बिष्ट,मदन बिष्ट,अर्जुन बिष्ट, देवेंद्र भट्ट,अमित शाह मोनू, कमला तिवारी,भावना रावत, पूजा मेहता,दीपा जोशी,भावना पांडे,गीता जोशी,मीरा मिश्रा, रेखा आर्य,किरण,निशा बिष्ट, युवा मोर्चा के पंकज भाकुनी, चंदन बहुगुणा,नीरज सांगा, राजू धनिक,अशोक जलाल, शुभम रौतेला, गौरब भंडारी, दिव्या जोशी,निकेश बिष्ट, मोहित बिष्ट,चन्द्र शेखर,रोहित भोज,पारस कांडपाल,कोमल जोशी,आशीष डोगरा,खजान पांडे,अभिषेक तिवारी,नितिन भंडारी,पुष्कर बिष्ट,राजेश तिवारी,अमित मेहता सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष,जिला पंचायत सदस्य,नगर निगम पार्षद एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन संयुक्त रूप से दर्शन रावत एवं प्रकाश भट्ट द्वारा किया गया।
