अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा सीओ यातायात,समस्त थाना/चौकी प्रभारियों/निरीक्षक यातायात/प्रभारी इंटरसेप्टर को यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले/ओवरलोड/ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग/स्टंट करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।दिनांक 17 अप्रैल को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा/यातायात बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में अपर उपनिरीक्षक इन्द्र सिंह बिष्ट मय ट्रैफिक पुलिस टीम द्वारा दुगालखोला क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक स्कूटी चालक को 4 सवारी बैठाकर बिना डीएल रैश ड्राइविंग करते हुए पाया गया। चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए स्कूटी को सीज किया गया।साथ ही यातायात नियमों के पालन करने हेतु स्कूटी चालक को सख्त हिदायत दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *