अल्मोड़ा-डा तुलाराम जोशी मार्ग से लेकर एडम्स गर्ल्स इण्टर कालेज तक के रास्ते में लम्बे समय से गढ्ढे बने हुए थे।जिससे जहां एक ओर पैदल चलने वालों को दिक्कतों का सामना करना ही पड़ रहा था तो दूसरी ओर दो पहिया वाहन चालक एडम्स स्कूल के पास बैण्ड में लगातार गढ्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे थे।इसका स्वत: संज्ञान लेते हुए पार्षद श्याम पाण्डे ने आज नगर निगम के माध्यम से सड़क का सुधारीकरण करवाया।नगर निगम के अमीन बसन्त बल्लभ पाण्डे एवं पार्षद श्याम पाण्डे के द्वारा स्वयं उपस्थित रहकर सड़क के गढ्ढों को भरवाने का काम किया गया जिससे जनता ने राहत की सांस ली।हांलांकि अभी रास्ते में कई जगह गढ्ढों के कारण समस्याएं बनी हुई हैं।पार्षद श्याम पाण्डे ने कहा कि जल्द ही समस्याओं का समाधान कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *