अल्मोड़ा-अल्मोड़ा महानगर पहली बार सामाजिक समरसता विचार मंच भारतरत्न बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयन्ती को धूमधाम से मनायेगा।विगत दिवस महानगर के जागरूक लोगों द्वारा सामाजिक समरसता विचार मंच का गठन करके देश के महापुरूषों की जयन्ती एंव पुण्यतिथि को मंच के माध्यम से मनाने का निर्णय लेकर सामाज में समरसता का भाव मजबूत करने का संकल्प लिया हैं।मंच के सचिव त्रिलोचन जोशी ने बताया कि आगामी 14 अप्रैल ( सोमवार) को देश के संविधान निर्माता भारतरत्न बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की 134 वीं जयन्ती अल्मोड़ा में धूमधाम से मनायी जायेगी।उस दिन प्रातः10 बजे से बाबा सिद्वनॊला मंदिर पलटन बाजार से एकत्रीकरण होकर संकल्प यात्रा आरम्भ होगी, जो नन्दादेवी परिसर तक निकाली जायेगी ऒर स्कूली बच्चों द्वारा डा. अम्बेडकर के जीवन एंव विचारों पर आधारित अलग-अलग झाँकी निकाली जायेगी। तत्पश्चात नन्दादेवी परिसर में कार्यक्रम आयोजित करके बाबा साहेब को श्रद्वाजंली देकर देश प्रेम एंव सामाजिक समरसता के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे एंव मुख्य वक्ताओं ऒर मुख्य अतिथि द्वारा बाबा साहेब के देश के प्रति अनमोल योगदान पर प्रकाश डाला जायेगा। उन्होंने अल्मोड़ा महानगर की जनता से समरसता भाव के अन्तर्गत बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करी।कार्यक्रम संयोजक मनोज सनवाल एंव सहसंयोजक किशन लाल द्वारा बताया गया कि आगामी 12 अप्रेल ( शनिवार) को मंच द्वारा महानगर के अन्तर्गत स्कूलों के बच्चों द्वारा मल्ला महल में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी जो कि कनिष्ठ एंव ज्येष्ठ वर्ग में आयोजित की जायेगी। कनिष्ठ वर्ग में डा. भीमराव अम्बेडकर-एकता ऒर समानता के संदेशवाहक ऒर ज्येष्ठ वर्ग में भारतीय संविधान निर्माण में डाँ भीमराव अम्बेडकर का योगदान विषय पर बच्चों द्वारा भाषण दिया जायेगा। जिसके लिए तॆयारियों को अंतिमरूप दिया जा रहा हैं।बॆठक नगर निगम महापॊर अजय वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बॆठक में सह संयोजक राजेन्द्र बोरा, एड. कुँवर सिंह बिष्ट, मीना भॆसोडा़, डा. सी पी फुलोरिया, आशुतोष जी, वीरेन्द्र जी, प्रमोद बिष्ट, सुमित गुप्ता, उपसचिव आशीष जोशी, राहुल कुमार, पीयूष कुमार, अमित साह, मनोज तिवारी सुनील कर्नाटक, दीप जोशी, पार्षद अर्जुन बिष्ट, कुलदीप मॆर, विकास कुमार आर्या, अभिषेक जोशी, संजय कुमार जोशी, अमित साह(मोनू), इन्तेखाब आलम कुरॆशी, डा. राजेन्द्र जोशी, केलाश गुरूरानी, प्रकाश भट्ट, प्रकाश चन्द्र लोहनी आदि मॊजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *