अल्मोड़ा-आज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन अल्मोड़ा द्वारा एन एस यू आई के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं द्वारा राजकीय शिशु बाल गृह बख अल्मोड़ा में जाकर सभी बच्चों को कॉपी,किताबें व पेन बांटी गयी जिसमे सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी। इसके पश्चात एस एस जे परिसर में सिमकनी मैदान के समीप वृक्षारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर एक छोटी सी सभा का आयोजन किया जिसमे सभा को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संजू सिंह ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एक ऐसा छात्र संगठन है जो हमेशा जो एक सामान्य से सामान्य छात्र छात्राओं को एक मुख्य धारा तक जोड़ने का काम करती है और हमेशा युवाओं के हित में कार्य करती है। अमित बिष्ट ने कहा कि एन एस यू आई हमेशा छात्र राष्ट्र व समाज के हितों के लिए आवाज़ उठाती है।लोकेश सुप्याल ने कहा कि एन एस यू आई हमेशा परिसर के साथ साथ युवाओं की आवाज़ को भी बुलंद करने का कार्य करती है।इस अवसर पर पूर्व एन एस यू आई जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट,प्रदेश महासचिव बाल विक्रम सिंह रावत,प्रदेश सचिव अधिवक्ता नितिन रावत,परिसर अध्यक्ष लोकेश सुप्याल,छात्रसंघ उपसचिव गौरव सतवाल,सोनी मेहता, मुस्कान कैड़ा,हेमा,कार्तिक पाठक, महेश गुप्ता,सागर जोशी,शिवम पंत, गोपाल भट्ट आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *