अल्मोड़ा-आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पाताल देवी में सक्रिय सदस्यता सम्मेलन आयोजित किया गया।जिलाध्यक्ष महेश नयाल की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया।आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान,अल्मोड़ा महापौर अजय वर्माआज के कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूर्व राज्य मंत्री गोविंद पिल्खवाल,दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।जिलाध्यक्ष ने पुष्प गुच्छ व शाल ओढ़ाकर मुख्य अतिथि का स्वागत अभिनन्दन किया।कार्यक्रम का संचालन धर्मेन्द्र बिष्ट ने किया। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के इतिहास की जानकारी साझा की।कैसे भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पार्टी की स्थापना की।भाजपा दो सीटों से तीन सौ से ज्यादा सीटें जीतकर आगे बढ़ रही हैं।उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार केन्द्र में सरकार बनी है और भारत विश्व गुरु बनने जा रहे है। भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत है जो पार्टी आज शिखर पर पहुंच गई है।उन्होंने सभी सक्रिय सदस्यो को बधाई दी ओर सभी को शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आज के मुख्य वक्ता गोविंद पिल्खवाल ने भी सभी पदाधिकारियों,सक्रिय सदस्यो को बताया कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है आप उस पार्टी के सदस्य हैं।हमें गौरव है कि हम ऐसी पार्टी से जुड़े है।भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो इस देश को शिखर तक ले जा रही है।हमारी पार्टी में जितने भी सक्रिय सदस्य बने हैं सभी का पार्टी में योगदान है।हमारे कार्यकर्ता दिलों जान से पार्टी का काम करते हैं।हम सभी एक परिवार के साथ काम करते हैं।हम सभी को साथ लेकर चलते हैं।हमारी पार्टी में परिवार वाद नहीं चलता है अन्य पार्टी में परिवार वाद चलता है।भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता देशभक्त व राष्ट्र वादी होते हैं। हमारे अन्दर राष्ट्र वाद कूट कूट कर भरा हुआ है। कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत का डंका बजाया है। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने भी सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने संगठन पर्व के चल रहे आज के सक्रिय सदस्यता सम्मेलन में उपस्थित पदाधिकारियों को भारतीय जनता पार्टी की कार्य शैली की बारिकियों को समझाया।कहा कि कैसे हमें पार्टी के कार्यों को जनता तक पहुंचाना है, पार्टी ने जो भी योजनाएं बनाई हैं उनका लाभ जनता को मिलना चाहिए इसकी भी सभी को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जितना विकास इन ग्यारह सालों में किया है इतना सत्तर सालो में कांग्रेस नहीं कर पाई है।कांग्रेस के समय पर पूरे देश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खत्म करवाया।देश में अनेक योजनाएं बनाई जिसमें जनता को रोजगार मिला है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत में कई स्वरोजगार योजना बनाई जिससे कई लोगों को खुद का रोजगार मिल रहा हैं।हमारे देश में रेलवे हो,राष्ट्रीय राजमार्ग हो,डिजिटल योजना हो, प्रधानमंत्री आवास योजना,हर घर जल,हर घर शोचालय, बेरोजगार युवाओं के लिए मुद्रा योजना,नेशनल ओलंपिक, महिलाओं के लिए स्वयं रोजगार में सिलाई मशीन,कड़ाई बुनाई,सौर ऊर्जा सहित अनेकों योजनाएं चलाई है जिसका लाभ पूरे भारतवर्ष में सभी को मिल रहा है।उन्होंने मोदी सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी दी।अंतरिक्ष,विज्ञान,चन्द्रयान जैसे कई सफल प्रक्षेपण किये और भारत को लगातार ऊंचाईयों में ले जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।ऐसे अनेक योजनाएं चलाई जिससे हर व्यक्ति की पहुंच हो इतना मजबूत व सरल बनाया जिसका सभी को लाभ हुआ।आज के कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरूरानी,सक्रिय सदस्य जिला कार्यकारिणी सदस्य रमा जोशी,पूर्व राज्य मंत्री सिकंदर पवार,महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य लता पांडे,पूर्व जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,बीना नयाल,महिपाल बिष्ट,महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट,पूर्व जिला मंत्री देवाशीष नेगी,मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट,सह मीडिया प्रभारी जगत तिवारी,नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट,पूर्व नगर अध्यक्ष पार्षद अमित शाह मोनू, पार्षद व पूर्व नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट,पार्षद अभिषेक जोशी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट,हवालबाग मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट,पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेम बिष्ट,वरिष्ठ नेत्री राधिका जोशी,महिला मोर्चा महामंत्री रेखा आर्य,पूर्व नगर उपाध्यक्ष जगत भट्ट,पूर्व मंत्री मनीष जोशी,संदीप श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष राजा खान,पूर्व अनुसूचित जिलाध्यक्ष चन्दन लाल टम्टा, नेहा उप्रेती,नगर उपाध्यक्ष चन्दन रावत, सुरेश लोहनी,जगदीश नगरकोटी,एस कुमार,एन एस पथनी,भगवान रावल,जगमोहन बिष्ट,रविन्द्र खोलिया,मनीष बिष्ट,कमल अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
