अल्मोड़ा-आज पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में सिटीजनशिप स्किल कांस्टीट्यूशनल वैल्यूज एंड नॉलेज ऑफ़ इंडिया पर आधारित एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं साथ ही विद्यार्थियों को संविधान के महत्व के बारे में बताया गया।इस अवसर पर बोलते हुए संजय पांडे ने संविधान के विभिन्न पहेलुओं की जानकारी दी। प्रमोद पांडे ने नागरिकों के अधिकारों के साथ साथ कर्तव्य भी बताये। क्विज प्रतियोगिता हेतु 6 टीम बनायी गयी एवं प्रत्येक टीम में 3-3 विद्यार्थी शामिल रहे। पल्लवी जोशी,आँचल आर्या और प्राची नेगी की टीम ने प्रथम बरखा आर्या,कल्पना बिष्ट, भावना बिष्ट की टीम द्वितीय व मानसी कनवाल, नीतू बिष्ट और साक्षी बिष्ट की टीम तृतीय स्थान पर रही। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त टीम को 1000, 750 एवं 500 रुपये का नक़द पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन भगवत सिंह बगडवाल ने किया। इस अवसर पर टी डी भट्ट, कमलेश जोशी सहित समस्त शिक्षक शिक्षिका एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *