अल्मोड़ा-आज नगर निगम पार्षद एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू के नेतृत्व में पार्षदों एवं स्थानीय लोगों का एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी से मिला एवं ज्ञापन सौंपा।जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि लक्ष्मेश्वर गैस गोदाम सड़क के सुधारीकरण का कार्य पूर्ण होने को है।सभी के प्रयासों से यह सड़क काफी बेहतरीन हो गई है जिसके लिए स्थानीय जनता जिला प्रशासन एवं सरकार का धन्यवाद देती है।कहा गया कि यहां पर गैस गोदाम एवं विद्युत विभाग का सब स्टेशन भी आसपास स्थित है जिससे यहां पर आबादी क्षेत्र होने के कारण खतरा बना रहता है।गैस गोदाम घनी आबादी वाले क्षेत्र में होने से कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि जनहित को देखते हुए इस गैस गोदाम को घनी आबादी वाले क्षेत्र से दूर कहीं अन्यत्र स्थानांतरित करेंगे।इसके साथ ही कहा गया कि जब तक गैस गोदाम स्थानांतरित नहीं होता है तब तक गैस गोदाम सड़क में बड़े ट्रकों की आवाजाही में रोक लगे।कहा गया कि यह छोटा लिंक मार्ग है यहां पर गैस के बड़े ट्रकों के जाने से मार्ग क्षतिग्रस्त हो रहा है या दुर्घटना का भी खतरा बना हुआ है।ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी से निवेदन किया गया कि इस सड़क में बड़े वाहनों की आवाजाही बंद कर गैस गोदाम को अविलंब अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए।ज्ञापन सौंपने वालों में नगर निगम पार्षद अमित साह मोनू,अभिषेक जोशी,ज्योति साह सुनील कर्नाटक, मनोज तिवारी,हर्षवर्धन तिवारी, नमित जोशी,हेमंत कुमार पांडे एवं अभिजीत तिवारी,दीप जोशी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *