अल्मोड़ा-आज पूर्व उपाध्यक्ष नगर व्यापार मंडल प्रतेश कुमार पांडे ने नगर निगम मेयर को ज्ञापन सौंपकर नगर की समस्याओं के समाधान की मांग की।ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि नगर एवं वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए जिससे कि चोरी की घटनाओं एवं नशाखोरी पर निगरानी की जा सके और समय-समय पर कैमरों की देखरेख की जाए।नगर की खुली नालियों में जालियां लगाई जाए और समय-समय पर इनकी सफाई की जाए।नगर एवं वार्डों में जहां पर सीढ़ियां हैं वहां पर रेलिंग लगाई जाए जिससे कि वरिष्ठ नागरिकों को आने-जाने में सुविधा हो।ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि अल्मोड़ा एक सांस्कृतिक एवं पर्यटक नगरी के तौर पर जाना जाता है।इसकी गरिमा को ध्यान में रखते हुए नगर वासियों की भलाई हेतु जल्द से जल्द इस पर कार्यवाही की जाए।ज्ञापन सौंपने वालों में प्रतेश कुमार पांडे पूर्व उपाध्यक्ष नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा,अमन नज्जौन,अशोक सिंह, गोपाल भट्ट,संजय पांडे,जय प्रकाश आदि लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *