अल्मोड़ा-आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बोधी ट्री विद्यालय में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये गए जिसमें विद्यालय के सभी बच्चों ने प्रतिभाग किया।विद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक उपस्थित रहे।बिट्टू कर्नाटक ने बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए सभी बच्चों को तिरंगे झंडे भी वितरित किये।विद्यालय में किए गए कार्यक्रम में अभिभावक तथा विद्यालय स्टाफ में प्रधानाचार्य,शिक्षक कमलेश राणा,हेमा जोशी,सविता बॉबी,ममता,शाइस्ता कुरैशी,दीपिका,विनीता,सुषमा,हेमा बिष्ट,मनोज कुमार तथा गोल्डी शामिल रहे।
