अल्मोड़ा-आज 15 अगस्त को मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में 77 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। बच्चों द्वारा मानस पब्लिक स्कूल से होते हुए प्रभात फेरी निकाली गई। रैली में बच्चों ने खूब बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुवात विद्यालय के प्रबंधक कमल कुमार बिष्ट व मंजू बिष्ट
हेमंती बोरा व दीक्षा कांडपाल ने संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम में देशभक्ति से ओत प्रोत भरे कार्यक्रम पेश किए जिसमें नाटक,देश भक्ति गीत,भाषण प्रस्तुत किए।कार्यक्रम में अनिता नेगी , उमा देवी ,रीता बिष्ट,नीमा मेहता, कविता तिवारी, साक्षी कांडपाल, रचना बिष्ट,ममता त्रिपाठी व अभिभावक गण व अन्य उपस्थित थे।
