अल्मोड़ा-जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के पूर्व उपसचिव कवीन्द्र पन्त के प्रयास रंग लाए हैं। लंबे समय से बदहाल पड़ी जजी-विकास भवन-कलेक्ट्रेट रोड पर पक्का डामर युक्त पैच वर्क शुरू हो गया है।गौरतलब है कि यह सड़क लंबे समय से बदहाल स्थिति में थी।जिसमें पैच वर्क करवाने के लिए अधिवक्ता कवीन्द्र पन्त पिछले कुछ समय से प्रयासरत थे और विभिन्न माध्यमों से इस विषय को प्रशासन के सम्मुख लगातार उठा रहे थे। उन्होंने इस विषय पर ज्ञापन के साथ ही सोशल मीडिया,न्यूज पोर्टल व प्रिंट मीडिया पर भी इसे उठाया था। पैच वर्क शुरू होने पर उन्होंने जिलाधिकारी अल्मोड़ा से मिलकर इस कार्य को प्राथमिकता से करवाने पर उनका आभार व्यक्त किया।
