रानीखेत-शनिवार को भाजपा जिला मंत्री नरेन्द्र प्रसाद आगरी ने रानीखेत विधानसभा के जैनोली में आयोजित कार्यक्रम के बाद सल्ट विधानसभा के स्याल्दे में आयोजित महाजनसंपर्क अभियान के अन्तर्गत लाभार्थी सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर श्री आगरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने कश्मीर में धारा 370 व 35A जैसे धाराएं समाप्त कर ऐतिहासिक निर्णय लेकर यह साबित कर दिया कि जो कहते है वह करते है ।राम मंदिर का निर्माण कर जनवरी 2024 तक पूर्ण कर हम सभी को देखने व पूजा करने का सौभाग्य मिल सकेगा।हमारी पार्टी की विचारधारा देश प्रथम व व्यक्ति अंतिम तथा अंतिम छोर पर खडे़ व्यक्ति को रोटी कपड़ा व मकान जैसे मूल आवश्यक आवश्यकता को पूरा कर ऐसे समाज को मुख्यधारा से जोड़ने का काम हमारी पार्टी कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत वासियों को गौरवान्वित करने के अनेकों काम किये है। यह हम सब के लिये गर्व की बात हैं।उन्होने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाएं प्रधानमन्त्री गरीब कल्याण योजना के तहत अल्मोड़ा जिले मे अस्सी हजार परिवारों को रोज राशन देने का काम हमारी सरकार ने किया है।कार्यक्रम में रानीखेत के जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा प्रवीण कुमार,मंडल अध्यक्ष कुंदन लाल के साथ भाजपा अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
