अल्मोड़ा-आज अल्मोड़ा जनपद के सोमेश्वर विधानसभा स्थित स्याहीदेवी मंडल की ग्रामसभा गोविंदपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आयोजित हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और वंदेमातरम के साथ हुआ।इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।साथ ही सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।साथ ही सभी से आगामी चुनावों की तैयारी करने के साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की बात कही।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, जिला मंत्री कन्नू शाह,जिला महामंत्री व महाजनसंपर्क अभियान के जिला संयोजक ललित दोसाद,दीप भगत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती लीला बोरा,जिला मंत्री श्रीमती वंदना आर्या, ज़िला सोशल मीडिया सयोंजक कृपाल सिंह बिष्, स्याही देवी मंडल महामंत्री ललित तिवारी, देवेंद्र सिंह बिष्ट व मण्डल अध्यक्ष अशोक जलाल , विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भूपाल मेहरा, महेन्द्र सिंह बिष्ट, गणेश जलाल,श्रीमती पुष्पा भंडारी ,श्रीमती लता पंत , महेश नयाल , खडग सिंह , कृपाल नयाल , दिवान कार्की सहित सभी मंडलो के मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, सभी मोर्चो के अध्यक्ष, पदाधिकारी के साथ ही पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
