अल्मोड़ा -आज भाजपा के जनसंपर्क अभियान के तहत विशिष्ट व्यक्तियों से जनसंपर्क कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविंद सिंह पिलखवाल के नेतृत्व में नगर मंडल से की गई।जिसके तहत नगर में रहने वाले विशिष्ट व्यक्तियों से मुलाकात कर उनसे वार्ता की गई। कार्यक्रम के तहत 9 साल में मोदी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में उनसे चर्चा की गई।जिसमें उन विशिष्ट व्यक्तियों द्वारा भी अपने विचार रखे गए।आज के इस कार्यक्रम में डॉक्टर मनीषा रावल स्त्री रोग विशेषज्ञ, कुलपति प्रोफेसर जगत सिंह बिष्ट, फार्मेसिस्ट के.एन.पंत के आवास में जाकर भेंटवार्ता एवं चर्चा हुई। चर्चा करने वालों में पूर्व राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलखवाल,नगर मंडल अध्यक्ष अमित साह मोनू, नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट चीमा, पूर्व महामंत्री कृष्णा सिंह आदि मौजूद रहे।
